Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

जनहित के कार्यों में कोताही पर जीरो टॉलरेंस, जवाबदेही तय कर होगी कार्रवाई: उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ बैठकों से गैरहाजिर अधिकारियों पर उपायुक्त का सख्त एक्शन, लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त अनुशासन और समय पालन से कोई समझौता नहीं, हर अधिकारी को निभानी होगी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण बैठकों में अनुपस्थिति पर कड़ा संदेश, प्रशासनिक व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं चलेगा पानीपत, 30 जून। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रत्येक बैठक शासन की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने तथा विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि इन बैठकों में सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। पिछले कुछ समय से यह देखने में आ रहा है कि कुछ अधिकारी महत्वपूर्ण बैठकों में बिना पर्याप्त कारण अथवा पूर्व अनुमति के अनुपस्थित रहते हैं। इस प्रकार की कार्यशैली न केवल प्रशासनिक अनुशासन के विपरीत है, बल्कि इससे आमजन के बीच भी प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर गलत संदेश जाता है। उपायुक्त ने कहा कि इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिले के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को यह समझना होगा कि वह केवल अपने विभाग का प्रतिनिधित्व नहीं करता, बल्कि जिला प्रशासन की कार्यसंस्कृति और सरकार की प्रतिबद्धता का भी प्रतिनिधित्व करता है। किसी भी अधिकारी की गैरहाजिरी के कारण योजनाओं की समीक्षा प्रभावित होती है, निर्णयों के क्रियान्वयन में देरी होती है तथा विकास कार्यों की गति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता, समयबद्धता और जवाबदेही के साथ करना होगा। उपायुक्त ने कहा कि अब जिला प्रशासन ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। भविष्य में यदि कोई अधिकारी बिना उचित कारण अथवा पूर्व अनुमति के किसी महत्वपूर्ण बैठक से अनुपस्थित पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार प्रशासनिक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर बैठकों में उपस्थित रहें तथा बैठक में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध पालन भी सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन की प्राथमिकता पारदर्शी, उत्तरदायी और परिणामोन्मुखी कार्यप्रणाली स्थापित करना है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। प्रशासन में अनुशासन, समयपालन और जवाबदेही ही सुशासन की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। प्रत्येक अधिकारी को अपने दायित्वों का ईमानदारी, संवेदनशीलता और पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करना होगा। जिला प्रशासन जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता को कतई स्वीकार नहीं करेगा तथा आवश्यक होने पर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में एडीसी अंकित चौकसे एसडीएम मनदीप कुमार एसडीएम समालखा अमित कुमार एसडीएम इसराना नवदीप नैन नगराधीश टीनू पोसवाल डीडीपीओ राजेश शर्मा डीएसपी सतीश वत्स डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीईओ राकेश बूरा, सीएमओ विजय मलिक के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी मौजूद रहे।

Panipat, Panipat | Jun 30, 2026

MORE NEWS

अगर नहर में लड़का-लड़की ने लगाई छलांग...
नहर किनारे खड़ी मिली कार, मौके पर पहुची पुलिस और फॉरेंसिक टीम part-2
#Faridabad 
#BPTP 
#Canal 
#PoliceInvestigation 
#CrimeBranch 
#agaracanal 
#VoiceOfFaridabad 
#voiceoffreedom

अगर नहर में लड़का-लड़की ने लगाई छलांग... नहर किनारे खड़ी मिली कार, मौके पर पहुची पुलिस और फॉरेंसिक टीम part-2 #Faridabad #BPTP #Canal #PoliceInvestigation #CrimeBranch #agaracanal #VoiceOfFaridabad #voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jul 11, 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात तक ली वीडियो कॉन्फ्रेंस।* 

 प्रदेश के सभी उपायुक्तों से की बात।

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को कराया परिस्थितियों से अवगत, कहा शहर में जल भराव की नहीं आएगी समस्या।

पानीपत 11 जुलाई– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों से बात की और मानसून को देखते हुए प्रशासन से सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलभराव, बाढ़ तथा अन्य संभावित आपदाओं से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
        वीडियो कांफ्रेंस में डीसी डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शहर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और कहा कि शहर की मुख्य ड्रेनेज की सफाई करवा दी गई है। यमुना क्षेत्र से लगते तटबंध और गांव का भी निरीक्षण किया गया है और लोगों को एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। वे स्वयं भी बारिश के मौसम को देखते हुए विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे इस समय अलर्ट रहें।
           उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने वीडियो कांफ्रेंस के बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में नालों एवं जल निकासी तंत्र की सफाई, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की निरंतर उपलब्धता, सड़क मार्गों की निगरानी तथा स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नगर निकाय के अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए।
आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को राहत एवं बचाव दल, आवश्यक उपकरण, नावें, पंपिंग सेट तथा अन्य संसाधनों को पूरी तरह तैयार रखने के लिए कहा गया। साथ ही उन्होंने नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
      डीसी ने यमुना क्षेत्र से लगते सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से यमुना में ना जाएं और ना ही नहाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि ज्यादा वर्षा के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विभाग या नियंत्रण कक्ष को दें।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास एवं जनसहयोग से मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकेगा। बैठक में निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव, जिला परिषद की सीईओ डॉक्टर किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह,एसडीएम समालखा अमित कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात तक ली वीडियो कॉन्फ्रेंस।* प्रदेश के सभी उपायुक्तों से की बात। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को कराया परिस्थितियों से अवगत, कहा शहर में जल भराव की नहीं आएगी समस्या। पानीपत 11 जुलाई– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों से बात की और मानसून को देखते हुए प्रशासन से सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलभराव, बाढ़ तथा अन्य संभावित आपदाओं से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वीडियो कांफ्रेंस में डीसी डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शहर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और कहा कि शहर की मुख्य ड्रेनेज की सफाई करवा दी गई है। यमुना क्षेत्र से लगते तटबंध और गांव का भी निरीक्षण किया गया है और लोगों को एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। वे स्वयं भी बारिश के मौसम को देखते हुए विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे इस समय अलर्ट रहें। उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने वीडियो कांफ्रेंस के बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में नालों एवं जल निकासी तंत्र की सफाई, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की निरंतर उपलब्धता, सड़क मार्गों की निगरानी तथा स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नगर निकाय के अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को राहत एवं बचाव दल, आवश्यक उपकरण, नावें, पंपिंग सेट तथा अन्य संसाधनों को पूरी तरह तैयार रखने के लिए कहा गया। साथ ही उन्होंने नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । डीसी ने यमुना क्षेत्र से लगते सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से यमुना में ना जाएं और ना ही नहाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि ज्यादा वर्षा के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विभाग या नियंत्रण कक्ष को दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास एवं जनसहयोग से मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकेगा। बैठक में निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव, जिला परिषद की सीईओ डॉक्टर किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह,एसडीएम समालखा अमित कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Jul 11, 2026