अररिया में 300 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, बाइक और 4 मोबाइल बरामद
अररिया: नशा तस्करी के खिलाफ अररिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 9 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर अररिया बस स्टैंड वार्ड संख्या 16 में छापेमारी की गई। इस दौरान 300 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ, एक अपाचे बाइक, चार स्मार्टफोन और 500 रुपये बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में दीपु मलिक और पवन कुमार यादव, दोनों अररिया जिले के निवासी, जबकि वसीम शेख पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का रहने वाला है।
पुलिस ने अररिया आरएस थाना कांड संख्या 238/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मुख्य आरोपी के पूर्व आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है।
#ArariaNews #ArariaPolice #BiharNews #नशा_तस्करी #स्मैक_बरामद #CrimeNews #BreakingNews
#ArariaNews #ArariaPolice #SmackSmuggling #DrugSmuggling #BiharPolice #अररिया #अररिया_पुलिस #स्मैक_बरामद #नशा_तस्करी #बिहार_न्यूज #CrimeNews #BreakingNews #PiExpressNews
Araria, Araria | Oct 9, 2026