पलवल पुलिस की सीआईए स्टाफ होडल टीम ने गांव बांसवा में घर में घुसकर हमला, तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश उर्फ भोला और रवि के रूप में हुई है। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने रात के समय घर में घुसकर मारपीट की, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। इसी रात आरोपियों ने एक अन्य मारपीट की वारदात को भी अंजाम दिया था, जिसके संबंध में अलग मामला दर्ज है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी राकेश उर्फ भोला के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, मारपीट और धमकी देने जैसे 5 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
पलवल पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।🚨
#nationaltvmedia #palwalcity #palwal #haryana #palwalnews #palwalpolice
Palwal, Palwal | Jun 22, 2026