### शादी के महज 38 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौ/त, फंदे से लटका मिला शव
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के डुमवलिया गांव में एक नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृ/त/का मनीषा की शादी 14 मई को गांव निवासी संतोष कुमार के साथ हुई थी।
रविवार तड़के परिजनों ने मनीषा का शव कमरे में फंदे से लटका देखा, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही सलेमपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाह को सात वर्ष से कम समय होने के कारण मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
#Deoria #Salempur #BreakingNews #DeoriaNews #UttarPradesh #PoliceInvestigation #Manisha #Dumwaliya #CrimeNews #DeoriaPost