
हेडिंग:
बाइक सवार को बचाने में खाई में उतरी अमन ट्रेवल्स की बस, बड़ा हादसा टला
लखीमपुर-भीरा राज्यमार्ग पर इटकुटी गांव के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार अमन ट्रेवल्स की एक बस सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
बताया जा रहा है कि एक स्थानीय युवक ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और सहायता में जुट गए।
इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। बस के खाई में उतरने का कारण बाइक सवार को बचाने का प्रयास बताया जा रहा है। #dineshkhbarnepal #nagarpalikapalia #Facebookviralreels #लोकनिर्माणविभाग #लखीमपुर #followers #highlights