
समाहरणालय, पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1183
दिनांक:-22 अगस्त 2026,
=================
अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेशक बिहार स्टेट पाॅवर होल्डिंग कम्पनी लिमिटेड पटना तथा जिलाधिकारी,पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में विद्युत विपत्र सम्बन्धित शिकायतों के समाधान को लेकर 22 अगस्त 2026 को पूर्णिया जिला अंतर्गत विद्युत कार्यपालक अभियंता कार्यालय तथा उसके अधीनस्थ अवर प्रमंडल कार्यालयों में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया।
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल पूर्णिया ग्रामीण के इस विशेष कैम्प का माननीय विधायक पूर्णिया सदर श्री विजय कुमार खेमका द्वारा निरीक्षण किया गया तथा संतोष व्यक्त किया गया।
सम्पूर्ण जिला अंतर्गत विभिन्न कैंपों में कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें मीटर तथा विद्युत विपत्र सुधार से संबंधित 36 तथा नाम बदलने एवं अन्य शिकायत से संबंधित कुल 22 आवेदन दर्ज किए गए।
कुल प्राप्त आवेदनों में से 17 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया तथा अन्य 41 को संबंधित कनीय अभियंता के कार्यालय को अग्रेतर करवाई हेतु हस्तगत कराया गया है। शेष आवेदन को भी निर्धारित समय सीमा अंदर निष्पादित करने की त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
गुरुवार को कार्यालय में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के तहत भी सोलर अधिष्ठापन हेतु 19 नए आवेदन प्राप्त हुए जिसमें वेंडर चयन और बैंक लोन स्वीकृति हेतु आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह शिविर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्णिया पश्चिमी एवं पूर्णिया पूर्वी कार्यालय के साथ साथ अवर प्रमंडल पूर्णिया शहरी, के0नगर, धमदाहा, बनमनखी, अमौर, पूर्णिया ग्रामीण और बायसी अवर प्रमंडल कार्यालयों में लगाए गए।
शिविर में मीटर रीडिंग, गलत विपत्र, बकाया राशि तथा विपत्र से सम्बन्धित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया गया।
जैसा कि बिहार सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत प्रति किलोवाट 10000(दस हजार) तथा अधिकतम 20000 की सब्सिडी दी जा रही है। इस प्रकार केंद्रीय सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से 1 किलोवाट के लिए 40000(चालीस हजार),2 किलोवाट के लिए 80000(अस्सी हजार) तथा 3 किलोवाट के लिए 98000 ( अन्ठानवे हजार)तक की सब्सिडी सोलर पैनल प्लांट अधिष्ठापन पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जा रही है।
इस लिए इस विशेष शिविर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के तहत घरेलू श्रेणी में रूफटॉप सोलर अधिष्ठापन हेतु आवेदन भी स्वीकार किया गया।
Purnia, Bihar | Aug 22, 2026