जनपद जालौन समेत 45 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट एवं ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी: 11 से 13 जून तक रहेगा असर
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आज से मौसम में बदलाव की आहट है। आज 11 जून से 13 जून तक नए विक्षोभ के असर से प्रदेश में आंधी बारिश का दौर शुरु होने वाला है। मौसम विभाग ने 3 दिनों के लिए जनपद जालौन समेत प्रदेश के 45 जिलों में गरज चमक और तेज रफ्तार वाली हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हवाओं की रफ्तार 40 से 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। वहीं जनपद जालौन समेत 56 जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट हुआ है जारी।
Orai, Jalaun | Jun 11, 2026