
MLA सेतिया ने गोपाल कांडा को बताया- गोवा वाला बाबा: सोशल मीडिया पर लिखा-एक महीने बाद प्रवचन देने आए, शहर का सत्यानाश किया....
हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा और सिरसा विधायक गोकुल सेतिया के बीच शहर के विकास कार्यों को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। गोपाल कांडा ने सिरसा के हालात को लेकर विधायक पर सवाल उठाए थे। इसके जवाब में गोकुल सेतिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पूर्व मंत्री पर तंज कसा और उन्हें 'गोवा वाला बाबा' बताया।
सेतिया ने अपनी पोस्ट में कहा कि पूर्व विधायक ने अपने बयान से मान लिया है कि शहर का सत्यानाश उन्हीं के कार्यकाल में हुआ। उन्होंने नगर परिषद के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखने को भी दिखावा बताया। पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों और यूजर्स के बीच भी बहस शुरू हो गई।
वहीं, गोपाल कांडा ने विधायक को जवाब देते हुए कहा कि अब वह विधायक हैं, मुख्यमंत्री से मिलते हैं और मंच पर भी नजर आते हैं। ऐसे में उन्हें शहर के विकास कार्य करवाने चाहिए।
#NewsUpdate #haryana #viral #hrcmnayab #sirsatody #instareels #instagood #takkrtoday #brejindersingh Gokul Setia #gokulseriya #congress #bjp #sirsa
Sirsa, Sirsa | Nov 11, 2026