Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

जनता दर्शन में महिला की फरियाद सुन डीएम ने दिलाई राहत देवरिया 10 जुलाई। जनता दर्शन में शुक्रवार को एक निराश्रित महिला की फरियाद सुन जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। भाटपाररानी तहसील के ग्राम कटाई टीकर निवासी संगीता देवी ने बताया कि उनके पति का निधन हो चुका है। परिवार में एक पुत्री है और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण जीवन-यापन मुश्किल हो गया है। महिला ने बताया कि उनके पैर में गंभीर समस्या है और ऑपरेशन कराना जरूरी है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अंत्योदय राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सबसे पहले जिला पूर्ति अधिकारी को पात्रता के आधार पर तत्काल अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी को राशन कार्ड बनने के साथ ही उसी दिन आयुष्मान कार्ड बनवाने का निर्देश दिया, ताकि महिला के ऑपरेशन में कोई बाधा न आए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को महिला को शासन की अन्य पात्र योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। DM Deoria

Deoria, Deoria | Jul 10, 2026

MORE NEWS

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई की जा रही है। आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुन कर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।     #जनसुनवाई 
#UPPolice https://t.co/XNXQWrkBkI

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई की जा रही है। आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुन कर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। #जनसुनवाई #UPPolice https://t.co/XNXQWrkBkI

Deoria, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

" मानवतावादी अर्थव्यवस्था" विषय पर विचार मंथन करते सांसद Shashank Mani शशांक मणि  त्रिपाठी
#deoria

" मानवतावादी अर्थव्यवस्था" विषय पर विचार मंथन करते सांसद Shashank Mani शशांक मणि त्रिपाठी #deoria

Deoria, Deoria | Jul 12, 2026

बारिश में टूटा बंधा, कोड़र-बनकटी मार्ग बंद; धान रोपाई के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी

रुद्रपुर (देवरिया)। लगातार हो रही बारिश से द्वाबा क्षेत्र की ग्राम सभा कोड़र के बनकटी गांव के पास बंधा टूट जाने से कोड़र-बनकटी मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढे बनने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन ठप हो गया है, जिससे ग्रामीणों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि धान रोपाई के महत्वपूर्ण समय में सड़क टूटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों को खेतों तक पहुंचने और आवश्यक सामान लाने-ले जाने के लिए कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
द्वाबा क्षेत्र के भाजपा नेता डीके यादव ने शासन-प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन बहाल कराने की मांग की है। वहीं अरविंद यादव, दुर्विजय यादव, छोटकू तिवारी, राम अवध यादव, गिरजेश प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, राजेश शर्मा, भोलू साहनी, हनुमान यादव और सूर्यभान यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने भी जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाने की मांग की है।
DM Deoria #deoria

बारिश में टूटा बंधा, कोड़र-बनकटी मार्ग बंद; धान रोपाई के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी रुद्रपुर (देवरिया)। लगातार हो रही बारिश से द्वाबा क्षेत्र की ग्राम सभा कोड़र के बनकटी गांव के पास बंधा टूट जाने से कोड़र-बनकटी मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढे बनने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन ठप हो गया है, जिससे ग्रामीणों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि धान रोपाई के महत्वपूर्ण समय में सड़क टूटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों को खेतों तक पहुंचने और आवश्यक सामान लाने-ले जाने के लिए कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। द्वाबा क्षेत्र के भाजपा नेता डीके यादव ने शासन-प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन बहाल कराने की मांग की है। वहीं अरविंद यादव, दुर्विजय यादव, छोटकू तिवारी, राम अवध यादव, गिरजेश प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, राजेश शर्मा, भोलू साहनी, हनुमान यादव और सूर्यभान यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने भी जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाने की मांग की है। DM Deoria #deoria

Deoria, Deoria | Jul 12, 2026