
🔳शासकीय महाविद्यालय बरही में 1 जुलाई से शैक्षणिक सत्र 2026-27 का होगा प्रारंभ
🔳नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का होगा आयोजन
🔳कटनी - शासकीय महाविद्यालय बरही में सत्र 2026-27 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 1 जुलाई से तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. आर के त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया जायेगा।
डॉ. अरविन्द सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 एवं अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 से संबंधित विभिन्न बारीकियों से अवगत कराया जायेगा। साथ ही दीक्षारंभ कार्यक्रम में नव प्रवेशित विद्यार्थी शिक्षकों से भी परिचित होंगे तथा महाविद्यालय में प्राप्त विभिन्न प्रकार की सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की जायेगी।
प्राचार्य डॉ. आर. के. त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि दीक्षारंभ कार्यक्रम में पूर्व छात्रों के अनुभवों का लाभ नव प्रवेशित विद्यार्थियों को प्राप्त कर सकेंगे। दीक्षारंभ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कॅरियर मार्गदर्शन, प्लेसमेंट तथा राष्ट्रीय सेवा योजना, युवा उत्सव, विभिन्न खेल एवं अन्य पाठ्येत्तर गतिविधियों से संबंधित जानकारी, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं एवं अन्य आवश्यक जानकारियां दी जाएगी।
शासकीय महाविद्यालय बरही में 1 जुलाई से प्रातः 11 बजे से आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम में अधिक से अधिक नव प्रवेशित विद्यार्थी महाविद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें जिससे कि भविष्य में जानकारी के अभाव में होने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं से बच सकें।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी