Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

"सेफ क्लिक 2.0 अभियत के तहत ढीमरखेड़ा पुलिस का जागरूकता अभियान

Katni Nagar, Katni | Jul 3, 2026

MORE NEWS

🔳मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 262 वरिष्ठ नागरिक हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना

🔳कटनी  — मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत शुक्रवार को कटनी जिले के 262 वरिष्ठ नागरिकों को हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा के लिए विशेष ट्रेन से रवाना किया गया। यह ट्रेन कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन से दोपहर 2:50 बजे रवाना हुई।

यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का स्टेशन पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कटनी श्री प्रमोद चतुर्वेदी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी ने यात्रियों को माला पहनाकर उनका सम्मान किया तथा हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

          कार्यक्रम के दौरान बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह (धीरू), नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक एवं तीर्थ यात्रा प्रभारी श्री प्रदीप मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

*रामसेवक तिवारी का सपना हुआ साकार*

          कटनी जिले के निवासी रामसेवक तिवारी के लिए यह यात्रा एक लंबे समय से संजोया गया सपना थी, जो अब साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि वे काफी समय से हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाने की इच्छा रखते थे। पूर्व में प्रयास करने के बावजूद उनका चयन नहीं हो पाया था, लेकिन इस बार योजना के तहत चयनित होने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल से उनके जैसे कई जरूरतमंद लोगों को आध्यात्मिक यात्रा का अवसर मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस योजना को सराहनीय बताते हुए इसे समाज के सभी वर्गों के लिए लाभकारी बताया।

 राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने का अवसर प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को निःशुल्क यात्रा, भोजन, आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

          उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जो आयकरदाता नहीं हैं, उन्हें प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाती है। शासन द्वारा यात्रियों के लिए संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 262 वरिष्ठ नागरिक हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना 🔳कटनी — मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत शुक्रवार को कटनी जिले के 262 वरिष्ठ नागरिकों को हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा के लिए विशेष ट्रेन से रवाना किया गया। यह ट्रेन कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन से दोपहर 2:50 बजे रवाना हुई। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का स्टेशन पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कटनी श्री प्रमोद चतुर्वेदी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी ने यात्रियों को माला पहनाकर उनका सम्मान किया तथा हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह (धीरू), नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक एवं तीर्थ यात्रा प्रभारी श्री प्रदीप मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। *रामसेवक तिवारी का सपना हुआ साकार* कटनी जिले के निवासी रामसेवक तिवारी के लिए यह यात्रा एक लंबे समय से संजोया गया सपना थी, जो अब साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि वे काफी समय से हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाने की इच्छा रखते थे। पूर्व में प्रयास करने के बावजूद उनका चयन नहीं हो पाया था, लेकिन इस बार योजना के तहत चयनित होने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल से उनके जैसे कई जरूरतमंद लोगों को आध्यात्मिक यात्रा का अवसर मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस योजना को सराहनीय बताते हुए इसे समाज के सभी वर्गों के लिए लाभकारी बताया। राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने का अवसर प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को निःशुल्क यात्रा, भोजन, आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जो आयकरदाता नहीं हैं, उन्हें प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाती है। शासन द्वारा यात्रियों के लिए संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

🔳शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न

🔳कटनी  — शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन हेतु आयोजित दीक्षारंभ समारोह शुक्रवार को विज्ञान संकाय में गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भौतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. एम.पी. यादव ने की।

          कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। समारोह का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं से अवगत कराते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना रहा।

          कार्यक्रम में श्री राजेंद्र कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं संतुलित खानपान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को नियमित खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। पुस्तकालय अधिकारी श्री देवी सिंह ने पुस्तकों के महत्व एवं ई-लाइब्रेरी के उपयोग की जानकारी दी।

          डॉ. माधुरी गर्ग ने साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं युवा उत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इन गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया। पुनर्वसु भट्टाचार्य, प्रियंका गुप्ता एवं डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी ने भी विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

          अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. एम.पी. यादव ने विषय चयन (माइनर, मेजर एवं एमडीसी) में सावधानी बरतने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. विनय वाजपेई ने शिकायत एवं निवारण प्रणाली की जानकारी दी, जबकि प्रोफेसर जी.एम. मुस्तफा ने महाविद्यालयीन अनुशासन एवं आचरण के संबंध में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

          इसके अतिरिक्त श्रीमती ज्योत्सना आठ्या, डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह, सागर पटेल, डॉ. अतुल कुमार, शंकर लाल तिवारी, श्रीमती प्रतिभा सिंह एवं श्री अक्षय गुलरिया ने भी अपने-अपने विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

          समारोह के दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिसर का भ्रमण भी कराया गया, जिससे वे उपलब्ध सुविधाओं एवं संसाधनों से परिचित हो सके।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. माधुरी गर्ग एवं डॉ. राजकुमार द्वारा किया गया। अंत में डॉ. के.पी. मिश्रा ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

          इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल, अनुशासित एवं सफल शैक्षणिक जीवन की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न 🔳कटनी — शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन हेतु आयोजित दीक्षारंभ समारोह शुक्रवार को विज्ञान संकाय में गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भौतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. एम.पी. यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। समारोह का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं से अवगत कराते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में श्री राजेंद्र कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं संतुलित खानपान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को नियमित खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। पुस्तकालय अधिकारी श्री देवी सिंह ने पुस्तकों के महत्व एवं ई-लाइब्रेरी के उपयोग की जानकारी दी। डॉ. माधुरी गर्ग ने साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं युवा उत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इन गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया। पुनर्वसु भट्टाचार्य, प्रियंका गुप्ता एवं डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी ने भी विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. एम.पी. यादव ने विषय चयन (माइनर, मेजर एवं एमडीसी) में सावधानी बरतने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. विनय वाजपेई ने शिकायत एवं निवारण प्रणाली की जानकारी दी, जबकि प्रोफेसर जी.एम. मुस्तफा ने महाविद्यालयीन अनुशासन एवं आचरण के संबंध में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इसके अतिरिक्त श्रीमती ज्योत्सना आठ्या, डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह, सागर पटेल, डॉ. अतुल कुमार, शंकर लाल तिवारी, श्रीमती प्रतिभा सिंह एवं श्री अक्षय गुलरिया ने भी अपने-अपने विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिसर का भ्रमण भी कराया गया, जिससे वे उपलब्ध सुविधाओं एवं संसाधनों से परिचित हो सके। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. माधुरी गर्ग एवं डॉ. राजकुमार द्वारा किया गया। अंत में डॉ. के.पी. मिश्रा ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल, अनुशासित एवं सफल शैक्षणिक जीवन की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

🔳शासकीय महाविद्यालय बरही में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ आयोजन

🔳नव प्रवेशित विद्यार्थियों को दी गई संचालित पाठ्यक्रमों एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी

🔳कटनी  - उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय, बरही में सत्र 2026-27 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. आर के त्रिपाठी की अध्यक्षता, डॉ. सौरभ तिवारी के संयोजकत्व एवं डॉ. अरविन्द सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

          कार्यक्रम में डॉ. अरविन्द सिंह द्वारा महाविद्यालय में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020, विशेष ध्यान देने वाली बारीकियों, पचहत्तर प्रतिशत उपस्थिति एवं सी. सी. ई., प्रोजेक्ट, अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों से अवगत कराते हुये सामाज सेवा के माध्यम से स्वयं की नेतृत्व क्षमता का विकास करने हेतु प्रेरित किया।

          डॉ. चंद्रभान लोहार द्वारा महाविद्यालय में प्राप्त होने वाली विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। डॉ. रश्मि त्रिपाठी पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान एवं अन्य जागरूकता गतिविधियों से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। डॉ. के. के. निगम द्वारा स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना एवं गणित विभाग से संबंधित जानकारी दी गई। डॉ. सौरभ तिवारी ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में बताया कि भारत अपनी ज्ञान परंपरा एवं शिक्षा पद्धति के कारण ही विश्व गुरु था। विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शिक्षकों से परिचित कराया तथा सभी शिक्षकों द्वारा भी अपने विभाग तथा अपने से संबंधित अन्य प्रभार से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई।

डॉ. के. के. विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों से अनुशासन एवं सकारात्मक विचार के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा प्राप्त करने का आग्रह किया। डॉ. अरविन्द शुक्ला ने महाविद्यालय में संचालित होने वाली विभिन्न खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुये सभी में सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया। योग प्रशिक्षक दीपक मिश्रा द्वारा योग एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। दीक्षारंभ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कॅरियर मार्गदर्शन, प्लेसमेंट एवं पाठ्येत्तर गतिविधियों की भी जानकारी दी गई।

          प्राचार्य डॉ. आर. के. त्रिपाठी द्वारा सभी नव प्रवेशित विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया साथ ही विद्यार्थियों को अनुशासन में रहते हुए महाविद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही अन्य आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये। ग्रंथपाल डॉ. रूपा शर्मा ने पुस्तकालय से संबंधित आवश्यक जानकारी देते हुए महाविद्यालय के पुस्तकालय तथा विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया गया।

          कार्यक्रम के तीसरे दिन मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से सुश्री दीपिका ने मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी देते हुये अनुशासन में रहते हुए शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। दीक्षारंभ कार्यक्रम में नव प्रवेशित विद्यार्थियों से पूर्व छात्र मनोज वर्मा एवं अन्य वरिष्ठ छात्रों ने अपने अनुभव साझा किये गये।

कार्यक्रम का संचालन प्रियंका तोमर एवं आभार प्रदर्शन डॉ. रश्मि त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. आर. के. त्रिपाठी, डॉ. एस. एस. धुर्वे, डॉ. सौरभ तिवारी, डॉ. अरविंद सिंह, मनोज चौधरी, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, डॉ. के. के. निगम, रश्मि त्रिपाठी, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. अरविन्द शुक्ला, सुनील कुमार कहार, अब्दुल बारी, डॉ. रामानुज पटेल, डॉ. रूपा शर्मा, श्री पवन दुबे, दीपक मिश्रा, डॉ. चंद्रभान लोहार, शंकर सिंह, आशीष तिवारी, महिमा तिवारी, अजय सेन, राजेश्वरी मिश्रा, गणेश प्रजापति तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य, नव प्रवेशित विद्यार्थी, रा. से. यो. स्वयंसेवक, अन्य विद्यार्थी एवं पूर्व छात्र उपस्थिति रहे।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳शासकीय महाविद्यालय बरही में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ आयोजन 🔳नव प्रवेशित विद्यार्थियों को दी गई संचालित पाठ्यक्रमों एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी 🔳कटनी - उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय, बरही में सत्र 2026-27 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. आर के त्रिपाठी की अध्यक्षता, डॉ. सौरभ तिवारी के संयोजकत्व एवं डॉ. अरविन्द सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. अरविन्द सिंह द्वारा महाविद्यालय में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020, विशेष ध्यान देने वाली बारीकियों, पचहत्तर प्रतिशत उपस्थिति एवं सी. सी. ई., प्रोजेक्ट, अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों से अवगत कराते हुये सामाज सेवा के माध्यम से स्वयं की नेतृत्व क्षमता का विकास करने हेतु प्रेरित किया। डॉ. चंद्रभान लोहार द्वारा महाविद्यालय में प्राप्त होने वाली विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। डॉ. रश्मि त्रिपाठी पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान एवं अन्य जागरूकता गतिविधियों से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। डॉ. के. के. निगम द्वारा स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना एवं गणित विभाग से संबंधित जानकारी दी गई। डॉ. सौरभ तिवारी ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में बताया कि भारत अपनी ज्ञान परंपरा एवं शिक्षा पद्धति के कारण ही विश्व गुरु था। विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शिक्षकों से परिचित कराया तथा सभी शिक्षकों द्वारा भी अपने विभाग तथा अपने से संबंधित अन्य प्रभार से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई। डॉ. के. के. विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों से अनुशासन एवं सकारात्मक विचार के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा प्राप्त करने का आग्रह किया। डॉ. अरविन्द शुक्ला ने महाविद्यालय में संचालित होने वाली विभिन्न खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुये सभी में सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया। योग प्रशिक्षक दीपक मिश्रा द्वारा योग एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। दीक्षारंभ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कॅरियर मार्गदर्शन, प्लेसमेंट एवं पाठ्येत्तर गतिविधियों की भी जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. आर. के. त्रिपाठी द्वारा सभी नव प्रवेशित विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया साथ ही विद्यार्थियों को अनुशासन में रहते हुए महाविद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही अन्य आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये। ग्रंथपाल डॉ. रूपा शर्मा ने पुस्तकालय से संबंधित आवश्यक जानकारी देते हुए महाविद्यालय के पुस्तकालय तथा विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम के तीसरे दिन मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से सुश्री दीपिका ने मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी देते हुये अनुशासन में रहते हुए शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। दीक्षारंभ कार्यक्रम में नव प्रवेशित विद्यार्थियों से पूर्व छात्र मनोज वर्मा एवं अन्य वरिष्ठ छात्रों ने अपने अनुभव साझा किये गये। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका तोमर एवं आभार प्रदर्शन डॉ. रश्मि त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. आर. के. त्रिपाठी, डॉ. एस. एस. धुर्वे, डॉ. सौरभ तिवारी, डॉ. अरविंद सिंह, मनोज चौधरी, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, डॉ. के. के. निगम, रश्मि त्रिपाठी, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. अरविन्द शुक्ला, सुनील कुमार कहार, अब्दुल बारी, डॉ. रामानुज पटेल, डॉ. रूपा शर्मा, श्री पवन दुबे, दीपक मिश्रा, डॉ. चंद्रभान लोहार, शंकर सिंह, आशीष तिवारी, महिमा तिवारी, अजय सेन, राजेश्वरी मिश्रा, गणेश प्रजापति तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य, नव प्रवेशित विद्यार्थी, रा. से. यो. स्वयंसेवक, अन्य विद्यार्थी एवं पूर्व छात्र उपस्थिति रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

🔳शासकीय कन्या महाविद्यालय में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का हुआ समापन

🔳कटनी - उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ।

          समापन सत्र का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालयीन वातावरण से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न शैक्षणिक, सहशैक्षणिक एवं कल्याणकारी गतिविधियों की समग्र जानकारी प्रदान करना था।

          कार्यक्रम के अंतिम दिवस में छात्राओं को महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं योजनाओं से अवगत कराया गया। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में छात्राओं को अनुशासित, आत्मविश्वासी एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला।

          महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी नागेन्द्र यादव ने वर्षभर आयोजित होने वाली जिला, संभाग एवं विश्वविद्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी देते हुए छात्राओं को खेल गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एमडीसी (MDC) पाठ्यक्रम के अंतर्गत शारीरिक शिक्षा विषय का चयन करने के लाभ भी बताए।

          डॉ. रोशनी पाण्डेय ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) तथा एंटी रैगिंग संबंधी नियमों एवं जागरूकता पर विस्तार से जानकारी दी तथा सुरक्षित एवं सकारात्मक महाविद्यालयीन वातावरण बनाए रखने में छात्राओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं ग्रंथपाल पंकज सेन ने महाविद्यालय पुस्तकालय की विभिन्न सेवाओं, ई-ग्रंथालय तथा ओएनओएस (One Nation One Subscription) जैसी डिजिटल सुविधाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को अध्ययन एवं शोध के लिए उपलब्ध ऑनलाइन संसाधनों के प्रभावी उपयोग हेतु प्रेरित किया। साथ ही मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना एवं अन्य छात्रहितकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई।

          कार्यक्रम के संयोजक श्री के.जे. सिन्हा एवं सह-संयोजक डॉ. अर्पित द्विवेदी सहित समस्त प्राध्यापकों ने नवप्रवेशित छात्राओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का प्रभावी एवं कुशल संचालन डॉ. संजयकांत भारद्वाज ने किया, जबकि अंत में डॉ. रश्मि चतुर्वेदी ने उपस्थित सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

          तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम के माध्यम से नवप्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, छात्रहितकारी योजनाओं, खेल, एनसीसी, पुस्तकालय एवं अन्य गतिविधियों की उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई, जिससे उनमें नए शैक्षणिक सत्र के प्रति उत्साह, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳शासकीय कन्या महाविद्यालय में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का हुआ समापन 🔳कटनी - उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन सत्र का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालयीन वातावरण से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न शैक्षणिक, सहशैक्षणिक एवं कल्याणकारी गतिविधियों की समग्र जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के अंतिम दिवस में छात्राओं को महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं योजनाओं से अवगत कराया गया। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में छात्राओं को अनुशासित, आत्मविश्वासी एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी नागेन्द्र यादव ने वर्षभर आयोजित होने वाली जिला, संभाग एवं विश्वविद्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी देते हुए छात्राओं को खेल गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एमडीसी (MDC) पाठ्यक्रम के अंतर्गत शारीरिक शिक्षा विषय का चयन करने के लाभ भी बताए। डॉ. रोशनी पाण्डेय ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) तथा एंटी रैगिंग संबंधी नियमों एवं जागरूकता पर विस्तार से जानकारी दी तथा सुरक्षित एवं सकारात्मक महाविद्यालयीन वातावरण बनाए रखने में छात्राओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं ग्रंथपाल पंकज सेन ने महाविद्यालय पुस्तकालय की विभिन्न सेवाओं, ई-ग्रंथालय तथा ओएनओएस (One Nation One Subscription) जैसी डिजिटल सुविधाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को अध्ययन एवं शोध के लिए उपलब्ध ऑनलाइन संसाधनों के प्रभावी उपयोग हेतु प्रेरित किया। साथ ही मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना एवं अन्य छात्रहितकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के संयोजक श्री के.जे. सिन्हा एवं सह-संयोजक डॉ. अर्पित द्विवेदी सहित समस्त प्राध्यापकों ने नवप्रवेशित छात्राओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का प्रभावी एवं कुशल संचालन डॉ. संजयकांत भारद्वाज ने किया, जबकि अंत में डॉ. रश्मि चतुर्वेदी ने उपस्थित सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम के माध्यम से नवप्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, छात्रहितकारी योजनाओं, खेल, एनसीसी, पुस्तकालय एवं अन्य गतिविधियों की उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई, जिससे उनमें नए शैक्षणिक सत्र के प्रति उत्साह, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026