बगोदर: बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गोपालडीह–बेको चौधरीबांध मुख्य मार्ग पर बेको शिव मंदिर के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल युवक की पहचान बेको लुम्बाटोला निवासी के रूप में हुई है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।