Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

नूरपुर गुजरान के किसान रणबीर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खेत में सिचाई के लिए बने खाल को लेकर हुई कहासुनी में की थी हत्या पानीपत । सीआईए टू पुलिस टीम ने नूरपुर गुजरान निवासी 60 वर्षीय किसान रणबीर की हत्या की वारदात का पर्दाफास कर शनिवार शाम को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी को पसीना रोड पर पानीपत खटीमा नेशनल हाइवे फ्लाई ओवर के पास से काबू किया। आरोपी की पहचान नूरपुर गुजरान निवासी सत्यवान के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने किसान रणबीर की हत्या करना स्वीकारा। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह पिछले चार/पांच वर्षों से ठेके पर जमीन लेकर खेती कर रहा है। रणबीर उसके खेत का पड़ोसी था। 16 जुलाई की रात खेत में सिचाई के लिए बने खाल में पानी चलाने को लेकर उसकी रणबीर के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान उसने परने से रणबीर का गला घोटकर हत्या कर दी और शव को पल्ली में बांधकर साइकिल के पीछे रखकर पसीना खुर्द के नजदीक पावर हाउस के पास झाड़ियों में ले जाकर फैक दिया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त साइकिल व मृतक का मोबाइल फोन बरामद करने का प्रयास करेगी। *यह है मामला* थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में 18 जुलाई को गांव नूरपुर गुजरान निवासी भोपाल पुत्र कलीराम ने शिकायत देकर बताया था कि वे पांच भाई हैं। बड़ा भाई रणबीर जो अविवाहित है, खेत में बनी झोपड़ी में रहता था। रणवीर 16 जुलाई की रात करीब 11 बजे खेत से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्र तथा सभी जान पहचान वाले स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। उन्हें गांव निवासी सत्यवान पुत्र मंशाराम पर शक है। सीसीटीवी फुटेज में सत्यवान रात करीब 11:20 बजे खेत की ओर से अपनी साइकिल के पीछे गठरीनुमा वस्तु रखकर गांव पसीना की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में भोपाल की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति की तलाश एवं मामले की जांच शुरू कर दी थी। गत शनिवार 19 जुलाई को गांव पसीना कला के पास झाड़ियों में रणबीर का शव मिला था। मामले में हत्या की धारा इजाद कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Bapoli, Panipat | Jul 23, 2026

MORE NEWS

बापौली पंचायत समिति की वाइस चेयरमैन सीमा रावल ने प्रेस वार्ता कर कहा कि मेरे ऊपर जो पूर्व चेयरमैन जोनी रावल ने आरोप लगाए हैं सभी निराधार हैं मैंने जितने विकास कार्य किए हैं अधिकारियों के संज्ञान में लाकर कार्य किए हैं और सभी सदस्यों को भी साथ रखा है भविष्य में भी सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे और विकास कार्य करेंगे सरकार ने जो जिम्मेवारी दी है उसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी

Bapoli, Panipat | Jul 29, 2026

बापौली में जलालपुर रोड पर इनामी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि समाजसेवी अंकुश रावल और मयंक रावल रहे दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों के हाथ मिला कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस अवसर पर संजय रावल ओमपाल रेफरी प्रदीप धाम पहलवान मनोज मलिक हंसराज सहित सेकंड ग्रामीण मौजूद रहे

Bapoli, Panipat | Jun 28, 2026