
देहरादून: चापड़ लेकर दून अस्पताल में हंगामा करने वाला लड़का हुआ गिरफ्तार! नशे में धुत्त होकर चापड़ लहराता हुआ पहुंचा था सीधे इमरजेंसी वार्ड में! डॉक्टर, नर्स और वार्ड बॉय में फैली दहशत! अब पहुंचा सीधे हवालात के पीछे!
दून अस्पताल में चापड़ लेकर घुसा बदमाश गिरफ्तार, SSP की सख्ती से 24 घंटे में पकड़ा।
देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चापड़ लेकर घुसने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
9 अक्टूबर को आरोपी रौनक मल्होत्रा शराब के नशे में चापड़ लेकर अस्पताल की इमरजेंसी में घुस गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके भाई का अस्पताल में कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था, उसी के गुस्से में वह डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को डराने-धमकाने लगा। उसके इस कृत्य से अस्पताल में दहशत फैल गई और सरकारी काम में बाधा पहुंची।
मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. शोभा की शिकायत पर कोतवाली नगर में केस दर्ज हुआ। SSP देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने CCTV की मदद से आरोपी को आज चापड़ सहित गिरफ्तार किया, उस पर आर्म्स एक्ट भी बढ़ाया गया।
पुलिस के मुताबिक रौनक पहले भी जेल जा चुका है और उस पर लूट, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
#Dehradun #देहरादून #DoonHospital #दून_मेडिकल_कॉलेज #Uttarakhand #UttarakhandPolice #SSPDehradun #दूनपुलिस #ViralNews #BreakingNews #CrimeNews #HospitalSafety