
🪔 दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 09 नवंबर तक जिले में विशेष निगरानी एवं सघन गश्ती!
जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के निर्देश।
दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, वैशाली पूरी तरह अलर्ट है।
📌 सुरक्षा व्यवस्था की प्रमुख विशेषताएँ:
🔹 संवेदनशील स्थलों, प्रमुख बाजारों एवं पूजा स्थलों पर दण्डाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती।
🔹 09 नवंबर तक विशेष निगरानी एवं सघन गश्ती।
🔹 चोरी, छिनतई एवं असामाजिक गतिविधियों पर रोक के लिए विशेष सतर्कता।
🔹 यातायात, अग्निशमन एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था।
🔹 सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी, अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई।
🔹 अवैध शराब एवं जुआ जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण।
📞 जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय
escape☎️/escape दूरभाष नंबर: 06224-260220
🙏 जिलाधिकारी की जिलेवासियों से अपील:
दीपावली का पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएँ। पटाखों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें तथा बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। किसी भी अफवाह या अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और न ही उसे प्रसारित करें।
आपकी सतर्कता, हमारा संकल्प – सुरक्षित एवं खुशहाल दीपावली! 🪔
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
#samratchoudhary #CMSamrat
#HappyDiwali #SafeDiwali #Vaishali #DistrictAdministrationVaishali #Diwali2026