
सोनीपत में दहेज विवाद में बड़ी कार्रवाई, 6 लोगों पर FIR
शादी में ब्रेजा कार की मांग पूरी न होने पर बारात लौटाने के मामले में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल कुलदीप की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोनीपत पुलिस ने कुलदीप, उसकी मां, भाई-भाभी और दो बिचौलियों समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज निषेध अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है।
सामने आया बैंक्वेट हॉल का CCTV फुटेज
20 नवंबर को शादी वाले दिन का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें कुलदीप सादे कपड़ों में बैंक्वेट हॉल में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। लड़की पक्ष का आरोप है कि वह वहां ब्रेजा गाड़ी खड़ी है या नहीं, यह देखने पहुंचा था। हालांकि, कुलदीप ने इन आरोपों को नकारा है।
महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान
महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी ने मामले में परिवार से बातचीत की है। लड़की के पिता सुभाष ने आरोप लगाया कि इस घटना से उनकी बेटी को मानसिक आघात पहुंचा है और उसने दो बार आ#त्मह#त्या की कोशिश की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुलदीप ने अपनी पहली शादी की बात छिपाई थी।#BrezaControversy #SonipatNews #HaryanaNews #DowryCase #DelhiPolice #KuldeepConstable #WeddingControversy #BreakingNews #citybignews
Hisar, Hissar | Nov 25, 2026