कॉकरोच जनता पार्टी (#CJP) चीफ अभिजीत दीपके ने भारत में होने वाले विरोध प्रदर्शनों की तुलना नेपाल और बांग्लादेश में हुए राजनीतिक व सत्ता परिवर्तन से करने के दावों को सिरे से खारिज किया है। नई दिल्ली में एक वीडियो बयान जारी करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक ताना-बाना पड़ोसी मुल्कों की राजनीतिक अस्थिरता से पूरी तरह भिन्न है, इसलिए दोनों की तुलना करना निराधार है।
उन्होंने कहा कि भारत में विरोध प्रदर्शन संविधान के दायरे में अपनी आवाज उठाने का लोकतांत्रिक अधिकार हैं, जबकि पड़ोसी देशों में देखने को मिले हालात अलग परिस्थितियों की देन थे। इस तरह के बयानों और भ्रामक तुलनाओं से बचना चाहिए ताकि जनआंदोलनों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की गरिमा बनी रहे।
#breakingnewswala #AbhijeetDipke #नईदिल्लीNews #CJP #ProtestInIndia #Democracy #PoliticsNews #NationalNews #BNWTV