
खुशखबरी: सिरसा के गांव अरनियांवाली में खुलेगा उप-स्वास्थ्य केंद्र......
हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करेगी। राज्य सरकार ने दो मौजूदा स्वास्थ्य संस्थानों के अपग्रेडेशन और दो नए स्वास्थ्य संस्थान खोलने को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
फरीदाबाद के गांव मंझावली स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के रूप में अपग्रेड किया जाएगा।
वहीं, पल्ला सेहतपुर स्थित पीएचसी को 50 बेड की क्षमता वाले आधुनिक अर्बन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदला जाएगा। झज्जर जिले के गांव बुपेनिया में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सिरसा जिले के गांव अरनियांवाली में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन केंद्रों से आसपास के गांवों के लोगों, महिलाओं और बच्चों को प्राथमिक उपचार, जरूरी दवाएं और नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिलेगी।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala #arniawali #village #healthminister #arniawali #village #sirsa #nayabsaini #artirao #sirsabigupdate Village : Arniawali ,sirsa
Sirsa, Sirsa | Sep 28, 2026