पंजाबियों को रिफ्यूजी या पाकिस्तामी कहना गलत
सबका करो सम्मान किसी का भी ना हो अपमान
समाज सेवी सुदर्शन नरूला
शहर की विभिन्न धार्मिक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रमुख समाजसेवी सुदर्शन नरूला ने पंजाबियों को रिफ्यूजी या पाकिस्तानी कहकर अपमानित करने पर गहरी चिंता व्यक्त की है किसी पंजाबी को रिफ्यूजी या पाकिस्तानी कहकर अपमानित करना नफरत फैलाने जैसा है और असहनीय है सुदर्शन नरूला ने कहा कि पंजाबियों का राष्ट्रीय देश हित . व्यापार .कृषि सेवा . और राष्ट्र निर्माण .में अहम योगदान है सभी का मान सम्मान आदर् सत्कार होना चाहिए सभी के प्रति मधुर भाषा शैली अपनानी चाहिए सुदर्शन नरूला ने सरकार से मांग किया कि अपमानजनक और भड़काऊ टिप्पणियों पर रोक लगनी चाहिए अगर कोई किसी के प्रति भड़काऊ टिप्पणी करता है तो उसके लिए कानून में सजा का प्रावधान होना चाहिए