फ्री iPhone और गिफ्ट का लालच दे सकता है बड़ा धोखा; बच्चों को रखें साइबर ठगों से दूर!"
आजकल साइबर ठग सोशल मीडिया पर लोकप्रिय इन्फ्लूएंसर्स के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर बच्चों को निशाना बना रहे हैं। बच्चों को मुफ्त आईफोन या अन्य इनाम का झांसा देकर और बातचीत को 'सीक्रेट' रखने का दबाव डालकर उन्हें ठगा जा रहा है।
ठग बच्चों के फोन में Call Forwarding Code (जैसे 21, 401, 62) डायल करवाकर OTP हासिल कर लेते हैं और WhatsApp अकाउंट हैक कर आपके रिश्तेदारों से पैसों की मांग करते हैं।
यदि ऐसी कोई भी घटना सामने आती है तो तुरंत साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#CyberCrime #CyberAwareness #BalotraPolice #ChildSafety #DigitalSafety