सिकंदरा विधानसभा में नेताओं के लिए एक जरूरी संदेश!
कुछ नेताओं को शायद यह गलतफहमी हो गई है कि कुछ चुनिंदा लोगों से मुलाकात करके, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाकर और वाहवाही लूटकर वे जनता के बीच लोकप्रिय हो जाएंगे।
लेकिन नेताजी, एक बात याद रखिए… चुनाव कुछ चुनिंदा लोगों के भरोसे नहीं, बल्कि जनता के विश्वास से जीते जाते हैं।
आप कुछ चेहरों को पहचान रहे हैं, कुछ को महत्व दे रहे हैं और कुछ लोगों को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। लेकिन शायद आप यह भूल रहे हैं कि जिन्हें आज आप नजरअंदाज कर रहे हैं, वही कल आपको जनता के बीच आपकी असली स्थिति का आईना दिखाएंगे।
जनता सब देख रही है, सब समझ रही है। किसे सम्मान मिल रहा है और किसकी अनदेखी हो रही है, इसका हिसाब भी जनता अपने समय पर जरूर करेगी।
नेताजी, अभी वक्त है जनता के बीच जाइए, हर वर्ग को साथ लेकर चलिए। क्योंकि राजनीति में भीड़ तस्वीरों से नहीं, जनता के दिलों में जगह बनाने से जुटती है।
बाकी चिंता मत कीजिए, जनता तक हर सच्चाई पहुंचती रहेगी!
✍️ भानु प्रताप सिंह राठौड़