प्रखंड परियोजना प्रबंधक का विधाई समारोह एवं नये परियोजना प्रबंधक का सम्मान समारोह आयोजित।
बिहार/बांका। प्रखंड फुल्लीडुमर में जीव का कार्यालय में पदस्थापित प्रखंड परियोजना प्रबंधक अंजलि श्रेया का स्थानांतरण हो जाने पर एंव नए प्रबंधक के रुप में योगदान करने को लेकर आज सोमवार को एक की विदाई समारोह एवं एक का सम्मान समारोह का आयोजन प्रखंड जीविका कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में अंजलि श्रेया को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देते हुए विदाई के मौके पर सम्मान किया गया वहीं नई परियोजना प्रबंधक के रूप में संजीव कुमार सिंह को भी जीविका से जुड़े सभी लोगों के द्वारा योगदान के इस अवसर पर गुलदस्ता देते हुए इनका भी स्वागत किया गया इस मौके पर क्षेत्रीय संबंध में अमित कुमार सिंहा, प्रखंड लेखपाल शशि कुमार , कार्यालय सहायक सुमन कुमार, सामुदायिक समन्वयक गौतम शंभू , मुकेश कुमार पंडित ,प्रतिमा कुमारी, शिव कुमारी , एम आई एस विकास कुमार, रवि कुमार के साथ अन्य लोग भी उपस्थित थे।