पुलिस जांच में अब तक डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की ज्वेलरी और करीब एक करोड़ रुपये की ठगी सामने आ चुकी है, जबकि पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपना घर बेच चुके थे, दुकान खाली कर मेरठ में बसने की तैयारी कर रहे थे, ताकि ग्वालियर छोड़ने के बाद कोई उन तक आसानी से न पहुंच सके। उनकी गिरफ्तारी के बाद अब एक-एक कर पीड़ित सामने आ रहे हैं और पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है।