Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

#MissionShaktiUPP #MissionShakti5 #UPPCares #UPPolice @adgzonebareilly @igrangebareilly @missionshaktiup #नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन https://t.co/mH3zigRANA

MORE NEWS

फतेहगंज पश्चिमी में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा

बरेली फतेहगंज पश्चिमी से पंकज शर्मा की रिपोर्ट

फतेहगंज पश्चिमी। भाजपा की ओर से बुधवार को फतेहगंज पश्चिमी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के जयघोष लगाए, जिससे पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा का शुभारंभ मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा और तिरंगा यात्रा प्रभारी राहुल साहू ने किया।
तिरंगा यात्रा फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक परिसर से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोधी नगर चौराहा पहुंची। रास्ते में लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। लोधी नगर चौराहे पर यात्रा का समापन किया गया।
इस मौके पर विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। उन्होंने लोगों से अभियान से जुड़कर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी राहुल साहू, मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला, तहसीलदार आशीष कुमार, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, वीडीओ आशीष पाल, बीईओ भानु शंकर गंगवार, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी आदेश कुमार समेत पुलिस बल और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Bareilly news Live

फतेहगंज पश्चिमी में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा बरेली फतेहगंज पश्चिमी से पंकज शर्मा की रिपोर्ट फतेहगंज पश्चिमी। भाजपा की ओर से बुधवार को फतेहगंज पश्चिमी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के जयघोष लगाए, जिससे पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा का शुभारंभ मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा और तिरंगा यात्रा प्रभारी राहुल साहू ने किया। तिरंगा यात्रा फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक परिसर से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोधी नगर चौराहा पहुंची। रास्ते में लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। लोधी नगर चौराहे पर यात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। उन्होंने लोगों से अभियान से जुड़कर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी राहुल साहू, मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला, तहसीलदार आशीष कुमार, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, वीडीओ आशीष पाल, बीईओ भानु शंकर गंगवार, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी आदेश कुमार समेत पुलिस बल और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे। Bareilly news Live

Bareilly, Bareilly | Aug 12, 2026

हकीम रमजीमल साहूकारा पर पीस कमेटी ने किया तिरंगा यात्रा का स्वागत

बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हकीम रमजीमल साहूकारा पर भव्य स्वागत किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने अपनी पूरी टीम के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। आने वाली पीढ़ी को भी देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और हर घर पर तिरंगा फहराया जाना चाहिए।

तिरंगा यात्रा के स्वागत के दौरान पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. सैयद शहाबुद्दीन, प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी (चंदौसी), प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल, शिवम रस्तोगी (सिलाई वाले), प्रदेश सचिव आजम खान, जिला सचिव शाहनवाज खान सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

Bareilly news Live

हकीम रमजीमल साहूकारा पर पीस कमेटी ने किया तिरंगा यात्रा का स्वागत बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हकीम रमजीमल साहूकारा पर भव्य स्वागत किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने अपनी पूरी टीम के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। आने वाली पीढ़ी को भी देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और हर घर पर तिरंगा फहराया जाना चाहिए। तिरंगा यात्रा के स्वागत के दौरान पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. सैयद शहाबुद्दीन, प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी (चंदौसी), प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल, शिवम रस्तोगी (सिलाई वाले), प्रदेश सचिव आजम खान, जिला सचिव शाहनवाज खान सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। Bareilly news Live

Bareilly, Bareilly | Aug 12, 2026

**10 *करोड़* *नशा मुक्ति* *प्रतिज्ञा* *महाअभियान के* *तहत विद्यालयों में *जागरूकता कार्यक्रम* 

बरेली। ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा चलाए जा रहे 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों एवं भाई की टीम ने विद्यालयों में पहुंचकर प्रधानाचार्यों, शिक्षकों के  समक्ष विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त जीवन के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। बच्चों को नशे से स्वयं दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा भी कराई गई।
 *
अभियान के *अंतर्गत  कन्या इंटर कॉलेज बिथरी चैनपुर, पी.एस. इंटर कॉलेज दोहन, राजकीय हाई स्कूल *बिथरी चैनपुर, श्री पी.सी  आजाद इंटर कॉलेज बरेली, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बिथरी चैनपुर, गुलाब राय मोंटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विशप मंडल इंटर कॉलेज बरेली तथा कान्तिकपूर* बालिका विद्या मंदिर इंटर *कॉलेज में कार्यक्रम *आयोजित किए गए।
इसके अतिरिक्त सीता रसोई समिति, वरदान हॉस्पिटल, जिला कारागार बरेली में भी* कार्यक्रम* आयोजित किए* गए।

ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से कहा गया कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, संस्कारवान और सशक्त समाज की आधारशिला हैं। इस महाअभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को नशे से बचाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करना है।*

#बरेली न्यूज़ लाइव

**10 *करोड़* *नशा मुक्ति* *प्रतिज्ञा* *महाअभियान के* *तहत विद्यालयों में *जागरूकता कार्यक्रम* बरेली। ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा चलाए जा रहे 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों एवं भाई की टीम ने विद्यालयों में पहुंचकर प्रधानाचार्यों, शिक्षकों के समक्ष विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त जीवन के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। बच्चों को नशे से स्वयं दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा भी कराई गई। * अभियान के *अंतर्गत कन्या इंटर कॉलेज बिथरी चैनपुर, पी.एस. इंटर कॉलेज दोहन, राजकीय हाई स्कूल *बिथरी चैनपुर, श्री पी.सी आजाद इंटर कॉलेज बरेली, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बिथरी चैनपुर, गुलाब राय मोंटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विशप मंडल इंटर कॉलेज बरेली तथा कान्तिकपूर* बालिका विद्या मंदिर इंटर *कॉलेज में कार्यक्रम *आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त सीता रसोई समिति, वरदान हॉस्पिटल, जिला कारागार बरेली में भी* कार्यक्रम* आयोजित किए* गए। ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से कहा गया कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, संस्कारवान और सशक्त समाज की आधारशिला हैं। इस महाअभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को नशे से बचाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करना है।* #बरेली न्यूज़ लाइव

Bareilly, Bareilly | Aug 12, 2026

Bareilly, Bareilly | Aug 12, 2026

सार्वजनिक रास्ता बंद करने का आरोप, चौकी में शिकायत के बाद भी नहीं हुई जांच
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुरम विकास नगर निवासी सरजू प्रसाद ने पड़ोसी पर घर के पास स्थित सार्वजनिक रास्ता काफी समय से बंद करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रास्ता बंद होने से उन्हें और आसपास रहने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की शिकायत चौकी प्रभारी मणिनाथ से करने के बावजूद जांच नहीं होने का आरोप लगाया गया है।
सरजू प्रसाद पुत्र बुद्धपाल ने थाना प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले रामकिशन ने उनके घर के पास से निकलने वाले सार्वजनिक रास्ते को बंद कर दिया है। रास्ता खुलवाने के लिए जब उन्होंने और मोहल्ले के अन्य लोगों ने रामकिशन से बातचीत की तो आरोप है कि उसने अभद्र व्यवहार किया और रास्ता खोलने से साफ इन्कार कर दिया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने 6 अगस्त 2026 को चौकी प्रभारी मणिनाथ को भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन इसके बाद मामले में कोई जांच नहीं कराई गई। इसके बाद उन्होंने 11 अगस्त को थाना प्रभारी को दोबारा प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर सार्वजनिक रास्ता खुलवाने और उचित कार्रवाई की मांग की है।
सरजू प्रसाद का कहना है कि सार्वजनिक रास्ता बंद होने से मोहल्ले के लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मौके की जांच कराकर रास्ता खुलवाने तथा विवाद का समाधान कराने की मांग की है।

#Bareillynewslive

सार्वजनिक रास्ता बंद करने का आरोप, चौकी में शिकायत के बाद भी नहीं हुई जांच बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुरम विकास नगर निवासी सरजू प्रसाद ने पड़ोसी पर घर के पास स्थित सार्वजनिक रास्ता काफी समय से बंद करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रास्ता बंद होने से उन्हें और आसपास रहने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की शिकायत चौकी प्रभारी मणिनाथ से करने के बावजूद जांच नहीं होने का आरोप लगाया गया है। सरजू प्रसाद पुत्र बुद्धपाल ने थाना प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले रामकिशन ने उनके घर के पास से निकलने वाले सार्वजनिक रास्ते को बंद कर दिया है। रास्ता खुलवाने के लिए जब उन्होंने और मोहल्ले के अन्य लोगों ने रामकिशन से बातचीत की तो आरोप है कि उसने अभद्र व्यवहार किया और रास्ता खोलने से साफ इन्कार कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने 6 अगस्त 2026 को चौकी प्रभारी मणिनाथ को भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन इसके बाद मामले में कोई जांच नहीं कराई गई। इसके बाद उन्होंने 11 अगस्त को थाना प्रभारी को दोबारा प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर सार्वजनिक रास्ता खुलवाने और उचित कार्रवाई की मांग की है। सरजू प्रसाद का कहना है कि सार्वजनिक रास्ता बंद होने से मोहल्ले के लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मौके की जांच कराकर रास्ता खुलवाने तथा विवाद का समाधान कराने की मांग की है। #Bareillynewslive

Bareilly, Bareilly | Aug 12, 2026

#MissionShaktiUPP #MissionShakti5 #UPPCares #UPPolice @adgzonebareilly @igrangebareilly @missionshaktiup #नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन https://t.co/mH3zigRANA - Bareilly News