छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए प्रभावी विकल्प बनकर उभर रहे हैं। कम मात्रा में संतुलित पोषण उपलब्ध कराने वाले ये नैनो उर्वरक लागत में बचत, बेहतर उत्पादन और मिट्टी के स्वास्थ्य संरक्षण में सहायक हैं। टिकाऊ एवं वैज्ञानिक खेती की यह पहल किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ राज्य की कृषि को भी नई मजबूती प्रदान कर रही है।