हमीरपुर: वार्ड नंबर 7 में आवारा कुत्तों का आतंक, खड़ी स्कूटी की सीट फाड़ी
हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर 7 में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड अक्सर सड़कों और गलियों में घूमते दिखाई दे रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।
ताजा मामले में वार्ड नंबर 7 में घर के बाहर खड़ी एक स्कूटी की सीट आवारा कुत्तों ने बुरी तरह फाड़ डाली। घटना के बाद वाहन मालिक को नुकसान उठाना पड़ा और स्थानीय लोगों ने भी इस समस्या पर चिंता जताई।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के कारण बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने नगर निगम और संबंधित प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का जल्द समाधान करने तथा आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।