बिहार मंत्रिमंडल ने एम्स पटना के विस्तार के लिए दानापुर के निकट भुसौला में 26.78 एकड़ अतिरिक्त भूमि के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 348.89 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस अतिरिक्त भूमि पर सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, आई (नेत्र) सेंटर समेत अन्य आवश्यक स्वास्थ्य अवसंरचना विकसित की जाएगी। सरकार का कहना है कि इससे एम्स पटना में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
Chapra, Saran | Jul 9, 2026