धनबाद के बरवाअड्डा थाने में जेएलकेएम नेता गणेश दास की हिरासत के बाद शुरू हुआ विवाद अब गंभीर आरोप-प्रत्यारोप में बदल गया है। शुक्रवार रात हुई हिंसक झड़प के बाद मुखिया पक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो ने पुलिस को अलग-अलग आवेदन दिए हैं। मुखिया के बेटे प्रदीप कुमार रजक ने विधायक पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया। वहीं जयराम महतो ने पलटवार करते हुए प्रदीप समेत अन्य लोगों पर हमला, मारपीट और सोने की चेन व नकदी छीनने का आरोप लगाया है। विधायक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए सीसीटीवी फुटेज और वीडियो से जांच की मांग की। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच में जुटी है।
#dhanbad #jlkm #jairammahto #aarop