बज्जू से खबर
खेत में करंट लगने से युवक की मौत के बाद परिजनों को मिली आर्थिक सहायता
नारायणसर (गोगड़ियावाला) निवासी की खेत में काम करते समय करंट लगने से हुई थी मौत
मृतक का शव बज्जू राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया
सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंचे अस्पताल
जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच हुई वार्ता के बाद सहायता पैकेज पर बनी सहमति
बिजली विभाग की ओर से 5 लाख रुपये की सहायता
मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रुपये देने पर सहमति
विधायक कोटे से 10 लाख रुपये की लागत से आवास निर्माण कराया जाएगा
जनसहयोग से 10 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि एकत्रित की गई
परिवार को कुल 30 लाख रुपये के सहयोग और सहायता का भरोसा
मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी बरसलपुर, राव रघुवीर सिंह बीकमपुर, रामकुमार गोदारा, खीवसिंह भाटी, मदनसिंह भाटी, सांगसिंह सरपंच, समुद्र सिंह गोगड़ियावाला, शौकत खान बिजेरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मृतक परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।