Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

*अब पुलिस आपके घर पहुंचकर करेगी सत्यापन, आवेदक से लिया जाएगा फीड बैक: पंकज नैन।* *अम्बाला मंडल के जिलों में चरित्र प्रमाण पत्र, पासपोर्ट सत्यापन, किरायेदार सत्यापन प्रक्रिया हुई आसान।* *पुलिस स्वयं आवेदक के घर पहुंचकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करेगी।* पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आमजन को पुलिस सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मण्डल अम्बाला श्री पंकज नैन के निर्देशों पर अम्बाला मंडल के जिलों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। नई व्यवस्था के तहत अब चरित्र प्रमाण पत्र, पासपोर्ट सत्यापन, किरायेदार सत्यापन सहित अन्य सभी प्रकार के पुलिस सत्यापन कार्यों के लिए नागरिकों को थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस स्वयं आवेदक के घर पहुंचकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करेगी। जिससे लोगों का समय बचेगा और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अम्बाला रेन्ज में चरित्र, पासपोर्ट और किरायेदार सत्यापन प्रक्रिया हुई पूरी तरह आसान हुई है। जिला यमुनानगर में सत्यापन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी, देरी, अनुचित व्यवहार या भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत हो तो 8818000119 पर शिकायत दें सकते हैं। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जारी इस व्यवस्था के अनुसार नागरिकों द्वारा हरसमय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद संबंधित आवेदन ऑनलाइन माध्यम से संबंधित थाना क्षेत्र में भेजा जाएगा। इसके उपरांत थाना प्रभारी द्वारा पुलिसकर्मी को आवेदक के पते पर भेजा जाएगा, जो मौके पर जाकर आवश्यक दस्तावेजों और तथ्यों का सत्यापन करेगा। सत्यापन से पूर्व आवेदक से फोन के माध्यम से संपर्क कर उसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि प्रक्रिया बिना किसी देरी और असुविधा के पूर्ण हो सके। पुलिस महानिरीक्षक ने इस व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक अतिरिक्त निगरानी तंत्र भी लागू किया है। सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आवेदक से फोन पर फीडबैक लिया जाएगा। इस दौरान यह जानकारी प्राप्त की जाएगी कि सत्यापन करने पहुंचे पुलिसकर्मी का व्यवहार कैसा रहा, क्या किसी प्रकार के अनुचित लाभ की मांग की गई तथा क्या आवेदक पूरी प्रक्रिया से संतुष्ट है। प्राप्त फीडबैक की नियमित समीक्षा स्वयं पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा की जाएगी।