
#सुखपुरा पुलिस ने साइबर ठगी के 50 हजार रुपये कराए वापस
#बलिया, 25 जून।
थाना सुखपुरा पुलिस टीम ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर निकाली गई 50,000 रुपये की धनराशि को होल्ड कराकर शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराया।
शिकायतकर्ता राहुल कुमार चौहान पुत्र इन्दल चौहान निवासी आसन थाना सुखपुरा जनपद बलिया द्वारा दिनांक 05.01.2026 को साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता के बैंक खाते से कुल 50,000 रुपये फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरित किए गए थे।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व नोडल साइबर सेल बलिया संजय वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा के निर्देशन में थाना सुखपुरा पुलिस ने तत्काल शिकायत को संज्ञान में लेकर त्वरित विधिक कार्यवाही की। इसके फलस्वरूप मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में शिकायतकर्ता के खाते में धोखाधड़ी की कुल धनराशि 50,000 रुपये वापस कराई गई।
शिकायतकर्ता ने थाना सुखपुरा व बलिया पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
साइबर पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे, उ0नि0 हरीश यादव, कम्प्यूटर आपरेटर श्रवण कुमार, का0 समद सिद्दिकी, का0 शाशवत पाण्डेय व म0का0 रेखा बिन्द शामिल रहे।