
मंईयां सम्मान योजना: कोडरमा की महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹2500, दूसरे जिलों में भी जल्द आएगी राशि
झारखंड में त्योहारों से पहले मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए राहत की खबर है। कोडरमा जिले की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सितंबर महीने की ₹2500 की राशि DBT के जरिए भेज दी गई है।
राशि मिलने के बाद महिलाएं दुर्गा पूजा और दशहरा की खरीदारी कर सकेंगी। कपड़े और घरेलू जरूरतों के लिए भी इस राशि का इस्तेमाल किया जा सकता है।
बताया गया है कि राज्य के अन्य जिलों की लाभुक महिलाओं के खातों में भी आने वाले एक सप्ताह के भीतर राशि भेजी जा सकती है। जिन महिलाओं के खाते में अभी पैसा नहीं आया है, उन्हें अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग और E-KYC की स्थिति जरूर जांच करा लेनी चाहिए।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सम्मान राशि दी जाती है।
#MaiyaSammanYojana #मंईयासम्मानयोजना #2500Rupees #JharkhandNews #Jharkhand #Koderma #KodermaNews #JharkhandGovernment #WomenEmpowerment #DBTPayment #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #TrendingNews #LoktantraBharat
#MaiyaSamman #MaiyaSammanYojana #Jharkhand #JharkhandNews #Koderma #2500 #WomenEmpowerment #GovernmentScheme #DBT #JharkhandUpdates #ViralReels #TrendingReels #ReelsIndia #InstaNews #NewsUpdate #ViralNews #ExplorePage #LoktantraBharat