
भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है: देवेंद्र सिंह
जगाधरी, । रविवार को कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा में युवाओं के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस अवसर पर राजस्थान के कोटा में युवाओं के साथ हुई राहुल गांधी की बातचीत को प्रोजैक्टर पर दिखाया। देवेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल की यह मुहिम देश भर में चलाई जाएगी। जिला अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नीट परीक्षा का पेपर लीक होने से आए तनाव के कारण क ई युवा सुसाइड कर चुके हैं। कमाल की बात है एक युवक का परीक्षा केंद्र आबूधाबी में बना दिया गया। देवेंद्र सिंह ने कहा कि विभिन्न परीक्षाओं से देश में करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए की फीस इकठ्ठा होती है। अकेले नीट परीक्षा से 135 लाख करोड़ की फीस जमा होती है। 22 लाख बच्चों ने नीट की परीक्षा दी। देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल कांग्रेस को ही कोसने में लगे हुए हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। इस अवसर पर जिला महासचिव मोहन गुर्जर जयरामपुर, प्रो राय सिंह,सुखविंदर सिंह संधू, सतपाल कौशिक,रवीन्द्र बबलू , सतीश तेजली, नरसिंह पाल,मोनिका डूमरा, हर्षुल त्यागी, शालू मल्होत्रा, अजय जोगी, पवन वालिया, रमाशंकर सिंह, गीता रानी, रूपेंद्र राणा , बलजींदर कुमार,आदि मौजूद रहे।