
झारखंड में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। सियासी सरगर्मी के बीच दिल्ली के दो दिवसीय दौरा पूरा कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वापस रांची लौट आए हैं। दिल्ली से लौटने के साथ ही सीएम हेमंत सोरेन राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के दोनों उम्मीदवारों की जीत तय करने के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं। वहीं एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी भी 18 जून को मतदान के पांच दिन पहले ही रांची पहुंच गए हैं।
हेमंत सोरेन के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल जेएमएम, कांग्रेस, राजद और भाकपा-माले के 56 विधायकों को एकजुट रखने की बड़ी चुनौती है।
राज्यसभा चुनाव में इस बार बीजेपी ओर के बड़ा दांव चलते हुए निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी को समर्थन देने का ऐलान किया गया। बीजेपी और एनडीए विधायकों के इस फैसले के मुकाबला रोचक हो गया है। परिमल नाथवानी को भाजपा के 21 और जदयू, लोजपा-आर एवं आजसू पार्टी के एक-एक विधायकों की ओर से समर्थन का भरोसा दिलाया गया है। इसके बावजूद अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए परिमल नाथवानी को चार अन्य विधायकों का समर्थन हासिल करना होगा। यानी सत्तापक्ष के 56 विधायकों में कुछ का समर्थन हासिल करना होगा।
Namkum, Ranchi | Jun 14, 2026