
-#नगर परिषद घुमारवीं ने सफाई कर्मियों को दी नई यूनिफॉर्म व सुरक्षा कीट..
-#कर्मचारी अब टोपी और संतरी रंग की जैकेट पहनकर घर घर से कुड़ा उठाते नजर आएंगे...
-#ब्राइट #न्यूज #घुमारवीं
-#शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद घुमारवीं ने एक सराहनीय पहल की है। नगर परिषद ने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह करने वाले कर्मचारियों को नई यूनिफॉर्म और सुरक्षा किट वितरित की है।
-#नई व्यवस्था के बाद अब कर्मचारी टोपी और संतरी रंग की हाई-विजिबिलिटी जैकेट पहनकर घर-घर से कूड़ा उठाते नजर आएंगे, जिससे न केवल उनकी पहचान आसान होगी बल्कि कार्य के दौरान उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।
-#जानकारी के अनुसार घुमारवीं नगर परिषद के अंतर्गत 9 वार्ड आते हैं, जिनमें प्रतिदिन नियमित रूप से सूखा और गीला कचरा एकत्रित किया जाता है। शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर परिषद द्वारा 6 छोटे वाहन जो गली-मोहल्लों से कूड़ा एकत्रित करते हैं और 2 बड़े वाहन तैनात हैं। कचरा संग्रह का कार्य सुबह के समय किया जाता है और इसमें लगे कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
-#उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि कूड़ा निर्धारित समय पर ही दें और गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करके दें।
-#सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ -- खेमचंद
-#इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी खेमचंद वर्मा ने बताया कि सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान और पहचान को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। कर्मचारियों को दस्ताने, जूते, संतरी रंग की जैकेट और टोपी जैसी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई है। संतरी रंग दूर से स्पष्ट दिखाई देता है, जिससे मुख्य सड़क और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हादसे की आशंका कम होगी।
#BrightNewsGhumarwin #GhumarwinNagarParishad #GhumarwinMunicipalCouncil #DoorToDoorGarbageCollection #KachraSangrah #SafaiKaramchari #NewUniform #SafetyKit #SantariJacket #HighVisibilityJacket #EO_KhemchandVerma #KhemchandVerma #SwachhGhumarwin #SwachhBharat #SwachhataAbhiyan #GhumarwinSwachh #GhumarwinNews #GhumarwinToday #GhumarwinLive #GhumarwinBreaking #GhumarwinKiKhabar #GhumarwinUpdate #BilaspurNews #BilaspurToday #BilaspurLive #BilaspurBreaking #BilaspurKiKhabar #HimachalNews #HimachalToday #HimachalLive #HimachalBreaking #HimachalPradesh #DevBhoomiHimachal #NagarParishadGhumarwin #9WardGhumarwin #GilaSukhaKachra #WasteManagement #SafetyFirst #SafaiAbhiyan #GhumarwinSamachar #HimachalSamachar #BureauReport #BrightNewsBilaspur #BrightNewsHimachal #GhumarwinViral #SwachhataKiPahal #KachraPrabandhan #GhumarwinCity