
एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में पर्व प्रयूषण पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित
शैकी
श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में जैन शिक्षण निधि के प्रधान श्री जीवन जैन जी के निर्देशानुसार पर्व प्रयूषण के उपलक्ष में स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया ।
प्रधान श्री जीवन जैन जी के संदेश को प्रिंसिपल मनु वालिया ने पढ़कर सुनाया कि यह पर्व भाद्रपद शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है जो 8 दिनों तक चलता है ।मान्यता अनुसार इस पर्व की स्थापना 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी ने जैन समाज के गहन ध्यान, आत्म संयम और चिंतन में लिप्त के लिए की थी। इस दौरान ध्यान और साधना पर विशेष ध्यान दिया जाता है। लोग ध्यान कर आत्म निर्माण का प्रयास करते हैं ।इस द्वारा अहिंसा और करुणा पर जोर दिया जाता है। सेक्रेटरी श्री मानिक जैन ने कहा कि प्रयूषण में लोग पशुओं एवं पर्यावरण की रक्षा तथा समाज में अच्छे कर्म करने के कोशिश और सत्य और अहिंसा को अपनाते हैं। इसलिए हमे भगवान महावीर जी के सिद्धांतो - जियो और जीने दो और अहिंसा परमो धर्म को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
कैशियर श्री साहिल जैन ने कहा कि प्रयूषण पर्व आत्म शुद्धि का प्रतीक है।इस पर्व पर हम अपने मन और आत्मा को शुद्ध करते हैं और यह पर्व क्षमा ,दया और करुणा का संदेश देता है।जिसको अपनाकर हम अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
सभा को संबोधित करते हुए मैडम श्रुति जोशी ने बताया कि जैन धर्म सबसे प्राचीन धर्म में से एक माना जाता है। जैन धर्म में पर्युषण पर्व का विशेष महत्व है ।यह लगभग आठ दिवसीय जैन त्यौहार है जिसमें समुदाय के लोग आध्यात्मिकता में लिप्त रहते हैं।
बाद में भगवान महावीर जी के चरणों में सीनियर स्टाफ ने पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर जैन शिक्षण निधि के सेक्रेटरी श्री मानिक जैन ,कैशियर श्री साहिल जैन, स्कूल डीन श्रीमती सुनीता दुग्गल ,प्रिंसिपल श्रीमती मनु वालिया , एकेडमिक फैसिलिटेटर श्रीमती सुषमा बाली सभी ने समूह स्कूल को पर्युषण पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।