गोपालगंज के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी पहल। अब शैक्षणिक और छात्रावास से जुड़ी समस्याओं को लेकर कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
बिहार सरकार के ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपनी शिकायतें और सुझाव ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखने की व्यवस्था की गई है और दर्ज शिकायतों के 30 दिनों के भीतर समाधान का लक्ष्य रखा गया है।
इसके अलावा, शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल-फ्री नंबर 1100 की सुविधा भी उपलब्ध है। विद्यार्थियों की समस्याओं को सीधे सुनने के लिए प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को शिक्षण संस्थानों में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ भी आयोजित किए जाएंगे।
गोपालगंज के जिलाधिकारी समीर सौरभ ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के साथ शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#Gopalganj #Bihar #VidyarathiSahyogPortal #StudentSupport #Education #BiharGovernment #GopalganjNews #AwaazTimes