
नगर निगम में सेवा संकल्प कैंप, कर्मचारियों की लंबित फाइलों का मौके पर निस्तारण
#बरेली। नगर निगम परिसर में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय कैंप लगाया गया। कैंप में निगम के करीब साढ़े तीन हजार कर्मचारियों से जुड़ी लंबित समस्याओं के निस्तारण के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए। इनमें एसीपी, पेंशन, लीव इनकैशमेंट, प्रमोशन और स्थायीकरण से संबंधित मामलों को प्राथमिकता दी गई।
अलग-अलग विभागों के विभागाध्यक्ष और लिपिक काउंटरों पर मौजूद रहे। कर्मचारियों की फाइलों में जहां भी कमी मिली, उसकी जानकारी मौके पर ही दी गई और आवश्यक रिपोर्ट लगाई गई, ताकि लंबित मामलों का जल्द निस्तारण कर भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।
कैंप में आम लोगों की समस्याओं के लिए भी काउंटर बनाए गए। हाउस टैक्स, ओटीएस, सड़क निर्माण और गड्ढों की मरम्मत समेत अन्य शिकायतों के आवेदन लिए गए। इसका उद्देश्य लोगों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत देना है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इस तरह के कैंप आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
बाइट: नगर आयुक्त संजीव मौर्य
Bareilly news Live #Nagar #Nigam #Bareilly