Rehan 23 June
रैहन -पंडोरा मार्ग की खराब स्थिति की शिकायत भेजी गईं एसडीएम व एक्सईएन को
लोकनिर्माण बिभाग मंडल फतेहपुर के उपमंडल रैहन के तहत पड़ते रैहन -पंडोरा मार्ग की खराब स्थिति की शिकायत अब एसडीएम फतेहपुर व बिभागीय एक्सईएन को बर्ट्स ऐप माध्यम से भेज दी गईं है.
शिकायत कर्ता प्रकाश सिंह ने बताया मार्ग की खराब स्थिति बारे कई बार बिभाग के निचले कर्मचारियो को मौखिक व लिखित अबगत करवाया गया कोई सुधार न हुआ,
अभी तक भी मार्ग की स्थिति सुधारने की तरफ बिभाग ने ध्यान नहीं दिया है.
जिसके चलते शिकायत एसडीएम व बिभागीय एक्सईएन को बर्ट्स ऐप के माध्यम से भेज दी गईं है.
साथ ही जल्द ही मार्ग की स्थिति सुधारने बारे आदेश देने की अपील भी की गईं है.