अपराध शाखा - 2 की टीम ने 2 सितंबर को पटरी मुहल्ला जगाधरी में महिला की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।
इंचार्ज राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पटरी मुहल्ला निवासी अमनदीप सिंह की लगभग एक वर्ष पहले 26 वर्षीय प्रिया से शादी हुई थी। इस शादी से उसके पास एक बच्चा है। 2 सितंबर को आरोपी साजन प्रिया के घर में घुस आया और ताबड़तोड़ चाकू से उस पर वार कर दिए। उसके गले पर भी वार किया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी पटरी मोहल्ला जगाधरी निवासी साजन पुत्र राजेंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।