#अलीगढ प्रो. सैयद नौशाद अहमद बने AMU के विज्ञान संकाय के डीन, 10 अगस्त से संभालेंगे जिम्मेदारी, जुलाई 2027 तक रहेगा कार्यकाल, शिक्षा और शोध क्षेत्र में लंबा अनुभव,अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के भूगोल विभाग के प्रो. सैयद नौशाद अहमद को विज्ञान संकाय का डीन नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2026 से 3 जुलाई 2027 तक रहेगा, जो उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख है। प्रो. अहमद को शिक्षण, शोध और अकादमिक प्रशासन का 38 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एएमयू से बीए ऑनर्स, एमए और एमफिल तथा आगरा यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है। उनके शोध क्षेत्र खाद्य सुरक्षा, सामाजिक-आर्थिक विकास, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य संबंधी असमानताएं हैं। उन्होंने कई शोध परियोजनाओं का नेतृत्व किया है।
#AMU #Aligarh #ScienceFaculty #SyedNaushadAhmad #EducationNews
Koil, Aligarh | Aug 9, 2026