
सीएम के आगमन से पहले तैयारियों का जायजा, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
राठ/हमीरपुर। 21 जून 2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी हमीरपुर और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज, राठ स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल, आवागमन मार्ग, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को कार्यक्रम को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
👉 मुख्यमंत्री के आगमन पर आप का क्या कहना है? अपनी राय कमेंट में दें
👉 खबर को शेयर करें
👉 ऐसे ही अपडेट्स के लिए हमारे पेज राठ टाइम्स को फॉलो करें
#RathNews #UPNews #CMYogiVisit #Security #Administration #GroundReport #RathTimes
Rath, Hamirpur | Jun 21, 2026