
बिछड़े हुए चार परिवारों को मिला दिया महिला परामर्श केंद्र शाहजहांपुर देखिए पूरी रिपोर्ट
*1. थाना निगोही* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 02 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका 01 माह से अपने मायके में रह रही थी। आवेदिका द्वारा बताया गया कि मेरे पति बहुत शराब पीते हैं तथा नशा करते हैं और मुझे खर्चे के लिए पैसे नहीं देते हैं। इसी बात को लेकर हम दोनों के बीच झगड़ा हो गया था और मैं अपने मायके चली गई थी। द्वितीय पक्ष द्वारा बताया गया कि मैं अब कोई नशा नहीं करूंगा तथा अपनी पत्नी का खर्चा उठाऊंगा । मैं अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता हूं, जैसे मेरी पत्नी रहेगी मैं वैसा रखूंगा । दोनों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया, आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया। दोनों पक्षों द्वारा परामर्श उपरांत आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
*2.थाना गढ़िया रंगीन* जनपद शाहजहांपुर के एक दंपति जिनकी शादी 10 वर्ष पूर्व माननीय न्यायालय में कोर्ट मैरिज हुई थी। आवेदिका द्वारा बताया गया कि मेरे पांच बच्चे हैं जो मेरी मां के पास बिहार में रहते हैं। मैंने अपने पति से मनपसंद शादी की थी,तब भी मेरा पति शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करता है। द्वितीय पक्ष ने बताया कि मैंने अपनी गलती मान ली है मैं आगे से ऐसा नहीं करूंगा तथा अपनी पत्नी का ध्यान रखूंगा। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया। दोनों पक्षों द्वारा परामर्श उपरांत आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
*3*- *थाना कांट* जनपद शाहजहांपुर के एक दंपति जिनकी शादी 1 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका के पास एक बच्चा भी है आवेदिका 09 महीने से अपने मायके में रह रही है। आवेदिका का पति शराब पीकर आवेदिका के साथ मारपीट करता है । द्वितीय पक्ष द्वारा अपनी गलती मान ली गयी है और बताया गया कि मैं आगे से ऐसा नहीं करूंगा तथा अपनी पत्नी का ध्यान रखूंगा। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया। दोनों पक्षों द्वारा परामर्श उपरांत आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
*4*- *थाना कांट* जनपद शाहजहांपुर के एक दंपति जिनकी शादी 1 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका 6 माह की गर्भवती है वह 1 महीने से अपने मायके में रह रही थी । आवेदिका द्वारा बताया गया कि मेरा पति मेरे साथ मारपीट करता है। द्वितीय पक्ष का कहना है कि मेरी पत्नी घर में झगड़ा करती है, अनावश्यक मायके चली जाती है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया। दोनों पक्षों द्वारा परामर्श उपरांत आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
*इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र महिला उपनिरीक्षक श्रीमती मधु यादव, म0मु0आ0 चंद्रकांता शर्मा, म0आ0 शीतल चौहान, म0आ0 नेहा चौहान, म0आ0 रश्मि चौधरी, आरक्षी रिंकू आदि मौजूद रहे*