Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में चोरों ने महज तीन घंटे के भीतर भाजपा नेता और प्रॉपर्टी कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर 3.50 करोड़ की चोरी को अंजाम दे डाला। चोर घर से करीब एक लाख रुपये नकद, एक किलो सोने, एक किलो चांदी के आभूषण और हीरे के जेवर चोरी कर ले गए हैं। भाजपा नेता और प्रॉपर्टी कारोबारी ने 3.50 करोड़ रुपये की चोरी का दावा किया है, जबकि पुलिस का कहना है कि गहनों और नकदी का सत्यापन जारी है और प्रारंभिक आकलन में चोरी गए जेवरों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। वारदात के बाद जब भाजपा नेता पत्नी के साथ घर लौटे तो घर की अलमारी टूटी देख उनकी पत्नी बेहोश हो गईं और तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। चोरी गए गहनों की सूची बनाई जाएगी महाराजपुर थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम की न्यू जनकपुरी में रहने वाले राजा भैया (रसाल सिंह गुर्जर) पेशे से ठेकेदार और प्रॉपर्टी कारोबारी के साथ ही भाजपा नेता भी हैं। वे परिवार के साथ भोपाल से ग्वालियर आए थे। बीती रात करीब आठ बजे पूरा परिवार माता पूजन के लिए गोहद रवाना हुआ और करीब 11:06 बजे वापस लौटा। इस बीच चोरों ने घर में घुसकर अलमारियां खंगाल डालीं। हालांकि पुलिस का कहना है कि गहनों का वास्तविक मूल्य जांच और सूची तैयार होने के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रारंभिक आकलन में चोरी गए जेवरों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये मानी जा रही है !! #followerseveryone #kbnindianews #NewsUpdate #bjp

Thanesar, Kurukshetra | Jul 15, 2026