
मुज़फ्फरपुर की निशानेबाज़ बेटी श्रेया भारद्वाज को हार्दिक बधाई!
किड्सकैंप इंटरनेशनल स्कूल, मुज़फ्फरपुर की कक्षा 11वीं की छात्रा श्रेया भारद्वाज ने अपनी शानदार उपलब्धियों से बिहार और मुज़फ्फरपुर का मान बढ़ाया है। उनकी मेहनत, प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ने उन्हें निशानेबाज़ी के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता दिलाई है।
🥇🥇 10वीं ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप 2026
📍 आसनसोल | 25–30 अगस्त 2026
🏅 2 स्वर्ण पदक
• 10M Youth Women Individual (Air Pistol – NR),
• 10M Sub Youth Women Individual (Air Pistol – NR)
🥈🥈🥉 0431 इंडिया ओपन चैंपियनशिप 2026
📍 आसनसोल | 18–27 सितंबर 2026
🏅 2 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक
• 10M Youth Women Individual (Air Pistol – NR),
• 10M Sub Youth Women Individual (Air Pistol – NR)
• 10M Junior Women Individual (Air Pistol – NR)
स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
यह शानदार सफलता श्रेया की प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। इन उपलब्धियों की दिशा में उन्होंने स्वराज शूटिंग अकादमी, मुज़फ्फरपुर में प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया है।
इस ऐतिहासिक सफलता में स्वराज शूटिंग अकादमी के मुख्य कोच एवं प्रशिक्षक अमित घंसेला का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके कुशल मार्गदर्शन, तकनीकी प्रशिक्षण, समर्पण और निरंतर प्रेरणा ने श्रेया सहित अकादमी के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
किड्सकैंप इंटरनेशनल स्कूल, मुज़फ्फरपुर को अपनी होनहार छात्रा श्रेया भारद्वाज की इस शानदार उपलब्धि पर गर्व है। विद्यालय परिवार की ओर से श्रेया को इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ!
Bihar, India | Oct 4, 2026