शिमला: शिमला क्षेत्र के ठियोग बाईपास पर सोमवार सुबह एक टिपर हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बाईपास के एक तीखे ढलान पर पेश आई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में टिपर का चालक बाल-बाल बच गया और वह पूरी तरह सुरक्षित है।
बताया जा रहा है कि टिपर जब ठियोग बाईपास की तीव्र ढलान से नीचे उतर रहा था, तो अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। ढलान पर ब्रेक न लगने के कारण वाहन पूरी तरह अनियंत्रित हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को खाई में गिरने से बचाने की कोशिश की, जिसके चलते बेकाबू टिपर सड़क किनारे लगे डंगे से जा टकराया। टक्कर जोरदार थी, लेकिन समय रहते टिपर के डंगे से टकराने के कारण एक बड़ा और भयानक हादसा होने से टल गया।