स्वास्थ्य विभाग के बिलों को लेकर स्थिति स्पष्ट...
सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य विभाग एवं कर्मचारियों के वेतन संबंधी बिलों को लेकर प्रसारित जानकारी भ्रामक है। स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रस्तुत बिल, जिसमें वेतन संबंधी बिल भी शामिल हैं, आवश्यक प्रक्रिया के बाद Treasury द्वारा क्लियर किए जा चुके हैं। वर्तमान में Treasury में स्वास्थ्य विभाग का कोई बिल लंबित नहीं है।
स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी निगरानी के लिए ANC एवं बच्चों के टीकाकरण संबंधी डाटा एंट्री और सत्यापन की प्रक्रिया भी नियमानुसार जारी है।
जिला प्रशासन ने अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करते हुए तथ्यात्मक एवं अधिकृत जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।
#Bemetara #BemetaraDistrict #HealthDepartment #HealthServices #Chhattisgarh