
रानीखेत विधानसभा में 26 वर्षीय प्रभात रावत ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल, 2027 चुनाव को लेकर बढ़ी चर्चाएं
रानीखेत। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में भी संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जहां अब तक रानीखेत की राजनीति में मुख्य रूप से कांग्रेस और भाजपा का प्रभाव देखने को मिलता रहा है, वहीं इस बार एक युवा चेहरे ने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा जरूर छेड़ दी है।
रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में मात्र 26 वर्षीय प्रभात रावत इन दिनों एक संभावित युवा चेहरे के रूप में चर्चा में हैं। युवा होने के साथ-साथ उनकी शैक्षिक योग्यता और छात्र राजनीति का अनुभव भी उन्हें अन्य चेहरों से अलग पहचान दे रहा है।
प्रभात रावत मूल रूप से ग्राम पाली, पोस्ट ऑफिस गनियाद्योली, तहसील रानीखेत, जिला अल्मोड़ा के निवासी हैं। उन्होंने B.Com के बाद MA Political Science में स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त की है। इसके अलावा वह GPGC रानीखेत के छात्रसंघ अध्यक्ष (2023-25) भी रह चुके हैं।
स्थानीय स्तर पर मिल रहे जनसमर्थन और युवाओं के बीच उनकी सक्रियता को देखते हुए प्रभात रावत का नाम आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा में बना हुआ है। हालांकि चुनाव में अभी समय है और अंतिम तस्वीर आने में वक्त बाकी है, लेकिन जिस तरह एक युवा चेहरे को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो रही हैं, उससे यह सवाल जरूर उठने लगा है कि क्या रानीखेत की राजनीति इस बार किसी नए और युवा चेहरे की ओर करवट लेगी?
फिलहाल प्रभात रावत की सक्रियता और उन्हें मिल रहा कथित जनसमर्थन आने वाले समय में किस राजनीतिक दिशा की ओर जाता है, यह देखना दिलचस्प होगा। 2027 के विधानसभा चुनाव में रानीखेत की जनता का रुझान किस ओर रहता है, इसका जवाब चुनाव के करीब आने के साथ ही साफ होगा।
#Ranikhet #RanikhetAssembly #PrabhatRawat #PrabhatRawat2027 #UttarakhandElection2027 #UttarakhandPolitics #RanikhetNews #Almora #UttarakhandNews #YouthPolitics #YouthLeader #RanikhetVidhansabha #AssemblyElection #PoliticalNews #Uttarakhand #उत्तराखंड #रानीखेत #betalghatnews #रानीखेतविधानसभा #उत्तराखंडचुनाव2027