⬇️कौन हैं दिनेश आर्य? जिनको BJP ने बनाया उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार⬇️
उत्तराखंड में एक सीट पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश आर्य को अपना उम्मीदवार बनाया है. वे वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में उपाध्यक्ष, राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद (राज्य मंत्री स्तर) के पद पर हैं. वे पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष (नैनीताल) अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) रह चुके हैं. वे लंबे समय से जमीनी स्तर पर पार्टी से जुड़े रहे हैं और आरएसएस के बैकग्राउंड से हैं.