नीमच में श्री नाकोड़ा इंटीरियो फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग; आसमान में उठा काले धुएं का गुबार !
मालखेड़ा-सिंगोली रोड पर मारू वेयरहाउस के पास हुआ हादसा; दमकल गाड़ियां मौके की ओर रवाना।
मंदसौर में भी कई फर्नीचर फैक्ट्री है जहां फायर सेफ्टी की भी कोई व्यवस्था नहीं, जिला प्रशासन ले संज्ञान!
नीमच शहर के मालखेड़ा-सिंगोली रोड पर स्थित प्रसिद्ध 'श्री नाकोड़ा इंटीरियो फर्नीचर फैक्ट्री' से भीषण आग लगने की बड़ी खबर सामने आ रही है। आग इतनी भयानक है कि दूर-दूर तक धुएं का काला गुबार आसमान में उठता दिखाई दे रहा है। यह हादसा पी.जी. कॉलेज के आगे, मारू वेयरहाउस (मारू मिल) के पास स्थित फर्नीचर फैक्ट्री परिसर में हुआ है।